वृंदावन(मथुरा)। नौकरी लगाने के नाम पर एक युवती के बैंक अकाउंट से 56 हजार रुपये उड़ा लिए गए। स्थानीय पुलिस द्वारा अनसुनी करने पर पीड़िता ने शिकायत एसएसपी से की है।
गोविंद बाग निवासी संजीव अग्रवाल ने एसएसपी को लिखे पत्र में बताया कि उसकी बेटी जल्पी अग्रवाल गुडग़ांव की एक कंपनी में कार्य करती है। बेटी ने 26 दिसंबर को साइट पर नौकरी के लिए एप्लीकेशन अपडेट की थी। उसके कुछ ही समय बाद जल्पी के पास इंटरव्यू के लिए कॉल आया। इसके लिए ऑन लाइन फार्म भरने के लिए अज्ञात व्यक्ति ने कॉलकर कहा। फार्म में बैंक अकाउंट नंबर भी अंकित कराया गया।
इसके बाद बेटी से ओटीपी नंबर फोन पर पूछकर अज्ञात व्यक्ति ने पहले 6 हजार रुपये निकाले। इसके बाद 5 बार में 10-10 हजार रुपये निकाल लिए। युवती को इसकी जानकारी उसके फोन पर आए मैसेज से हुई। जिसकी शिकायत बैंक प्रबंधक से भी की है।