फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: हाथ-पैर बांधकर जबरन पिलाई शराब...फिर दोस्तों ने इस कदर पीटा, युवक ने तोड़ दिया दम

Tue, 30 Dec 2025 06:51 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में साथ काम करने वाले दोस्तों ने ही युवक की जान ले ली। मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
युवक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के फरह थाना क्षेत्र में साथ काम करने वाले दोस्तों ने ही युवक की पीट-पीटकर घायल कर दिया। मंगलवार को युवक ने इलाज के दाैरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


घटना फरह थाना क्षेत्र के गांव महुअन की है। महुअन निवासी जितेन्द्र (23) अपने गांव के ही कुछ अन्य दोस्तों के साथ मिर्जापुर हाईवे पर कारों की डेन्टिंग पेन्टिंग का कार्य करता था। 19 दिसम्बर को साथ काम करने वाले कुछ दोस्तों ने शराब पीकर उसके साथ मारपीट की। जेब में रखे मजदूरी के रुपये निकाल लिए। इसकी सूचना जितेन्द्र ने 112 पर कॉल करके पुलिस को दी। 

इससे गुस्साए राहुल, सोनू, विक्रम आदि ने जितेन्द्र के सिर पर भारी चीज से वार किया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई। घायल जितेंद्र के हाथ-पैर बांधकर बची शराब उसके मुंह में उडे़ल दी। कार में डालकर उसके घर के सामने फेंक कर भाग गए। 
विज्ञापन


देररात जब घर के किसी सदस्य ने मरणासन्न जितेन्द्र को देखा तो शोर मचाया। परिजन उसे मथुरा के निजी अस्पताल ले गए। ट्राॅमा सेन्टर में इलाज के दाैरान मंगलवार को जितेंद्र ने दम तोड़ दिया। सीओ रिफाइनरी ने बताया कि जितेन्द्र के पिता लक्ष्मन की तहरीर पर 24 दिसम्बर को महुअन निवासी राहुल, सोनू, विक्रम एवं अन्य के विरुद्ध प्राथिमिकी दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौपा गया है। पुलिस ने बीती रात एक आरोपी राहुल को पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें