फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रेमिका को घर से भगा लाया...रास्ते में खराब हुई बाइक, फिर हुआ कुछ ऐसा; पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश

Mon, 16 Jun 2025 08:39 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

युवक का शव पेड़ से लटका मिला था। मामले में पुलिस ने जांच की तो चाैंकाने वाला खुलासा हुआ। आत्महत्या के लिए दबाव बनाने पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
girl (demo pic) - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के बरसाना में पुलिस ने दो दिन पूर्व मिले युवक के शव के मामले का खुलासा कर दिया है। मामले में आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले दोस्त व मृतक की प्रेमिका को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


दो दिन पूर्व थाना क्षेत्र के गांव गाजीपुर संकेत के मध्य राजा के खेत में एक युवक का शव मिला था। उसकी शिनाख्त हरियाणा के तावड़ू-नूंह निवासी अमन के रूप में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदा लगाकर आत्महत्या करना आया। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

केस दर्ज कर थाना प्रभारी राजकमल बालियान ने गहनता से जांच की। जांच में पाया कि मृतक के प्रेम संबंध एक युवती से थे। अमन व उसका दोस्त गांव से युवती को बाइक पर बैठाकर भगा लाए। रात बारह बजे संकेत-गाजीपुर के पास बाइक खराब हो जाने पर तीनों में युवती को ठहराने को लेकर झगड़ा हो गया।

विवाद को बढ़ते देख अमन प्रेमिका व दोस्त से यह कहकर निकल आया कि में अभी आया।  इसके बाद अमन खेतों में जाकर पेड़ से लटक गया। पुलिस की जांच में पाया कि युवक पर आत्महत्या का दवाब बनाया गया।

ये भी पढ़ें-UP:  आगरा में झमाझम बारिश....धंस गई सड़क और जमीन में समा गया युवक, हादसे का खौफनाक वीडियो आया सामने
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें