फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बार-बार बदल रहा मौसम लोगों को कर रहा बीमार

विज्ञापन
मथुरा। जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की लाइन। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। बार-बार बदल रहे मौसम से लोग बीमार हो रहे हैं। जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ दिखने लगी है। शनिवार को अस्पताल में वायरल बुखार, खांसी, एलर्जी, आईफ्लू, टाइफाइड और मच्छर जनित बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या पहले की तुलना में बढ़ गई है।
विज्ञापन

अस्पताल के पर्चा काउंटर पर सुबह से ही लंबी कतारें लग गईं। चिकित्सक ने बताया कि इस समय 65 प्रतिशत से अधिक मरीज इन्हीं बीमारियों से पीड़ित आ रहे हैं। ओपीडी में 1350 मरीजों ने पर्चा बनवाया, जबकि पहले यह संख्या मात्र 1100 के आसपास थी।
सीनियर फिजिशियन डॉ. रवि महेश्वरी ने बताया कि बुखार और एलर्जी के मरीजों को जांच के बाद उपचार दिया गया है। उन्होंने कहा कि पेट की समस्या से बीमारी ज्यादा बढ़ती है ऐसे में बाहर के खानपान का सेवन करने से बचना चाहिए। धूप में निकलते समय शरीर और चेहरा ढककर रखने को कहा है। इन बीमारियों से बचाव के लिए पर्याप्त पानी पीने, हल्का व ताजा भोजन करने और धूप से बचने की सलाह दी है। साथ ही ताजे फल, सब्जियां और छाछ का सेवन करने के साथ साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें