फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: चेक बाउंस के बाद धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलदेव (मथुरा) । बलदेव क्षेत्र में स्कूल यूनिफॉर्म आपूर्ति के लेन-देन में हेराफेरी के मामले में निजी स्कूल की संचालिका के विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। पीड़ित व्यापारी का आरोप है, लाखों रुपये का भुगतान न करने के साथ-साथ दिए गए चेक दो बार बाउंस हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आगरा निवासी कार्तिक इंटरप्राइजेज के संचालक कल्पेंद्र पाठक ने बलदेव थाने में रिपोर्ट में बताया कि वह कई वर्षों से बलदेव क्षेत्र में श्री दाऊजी पब्लिक स्कूल, बलदेव को यूनिफॉर्म की आपूर्ति करते आ रहे थे। मार्च 2025 तक स्कूल संचालिका पुष्पा चौधरी पर 10.30 लाख रुपये बकाया थे। भुगतान के लिए दिया चेक बैंक में पर्याप्त धनराशि न होने से प्रस्तुत नहीं किया गया। इसके बाद बकाया राशि 18.60 लाख रुपये हो गये। 8 अप्रैल 2026 को 2.50 लाख रुपये नकद देने के बाद 16.10 लाख रुपये बाकी शेष रह गए।
20 अप्रैल 2026 को शेष 16.10 लाख रुपये के भुगतान के लिए केनरा बैंक का चेक दिया गया, भरोसा दिलाया गया खाते में पर्याप्त राशि उपलब्ध है। 22 अप्रैल व पुनः 29 अप्रैल को बैंक में चेक लगाने पर वह अपर्याप्त धनराशि के कारण बाउंस हो गया। व्यापारी ने आरोप लगाया बकाया राशि मांगने पर उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकियां दी गईं। थानाध्यक्ष अभय कुमार शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है, जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें