फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में लग्जरी होटल की वेबसाइट हैक: ऑनलाइन कमरा बुक कराने में हुआ फ्रॉड, पुलिस कर रही जांच

Sat, 18 Mar 2023 10:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में एक होटल की वेबसाइड को हैकर्स ने हैक कर धोखाधड़ी कर डाली। हैकर्स ने होटल की जगह अपना फोन नंबर डाल दिया है। कई बार ग्राहक बुकिंग कर होटल पहुंचे तो पता चला कि कोई बुकिंग नहीं हुई है।
विज्ञापन
हैकर्स (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के गोवर्धन में साइबर ठगों ने स्थानीय होटलों व गेस्ट हाउसों की वेबसाइट हैक कर मोबाइल नंबर अंकित कर ठगी कर रहे हैंं। बुकिंग को लेकर कुछ श्रद्धालुओं की शिकायत पर होटल प्रबंधक ने थाना गोवर्धन को पूरे मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन


कस्बा के डीग अड्डा स्थित होटल गोकुल इन के प्रबंधक संतोष शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है की होटल की वेबसाइट हैक कर ठगी की जा रही है। जानकारी में आया की वेबसाइट पर साइबर ठगों ने अपने मोबाइल नंबर अंकित कर दिए हैं। धोखाधड़ी से ऑनलाइन कमरा बुक करने पर पैसा उनके खाते में चला जाता है। उन्होंने थाना गोवर्धन पुलिस से शिकायत की है। वेबसाइट हैक कर ठगी का ये पहला मामला नहीं है। अभी दस दिन पूर्व ही गोवर्धन के डीग अड्डा स्थित मीणा धर्मशाला के मालिक ने भी ऐसी ही शिकायत थाना पुलिस से की थी। संवाद

प्रतिबंधित मांस बरामद

कोतवाली क्षेत्र के गांव कराहरी में छापा मारकर बक्से में रखा 55 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद किया। इस मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
सीओ मांट रविकांत पाराशर की अगुवाई में पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही घर की महिला व पुरुष फरार हो गए। घर की तलाशी ली तो घर के अंदर बक्से में मांस मिला। सूचना पर उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. रविकांत पहुंचे और मांस का नमूना लिया। इसे फाॅरेंसिक लैब भेजा गया। पब्बीपुर चौकी प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया है कि भागे युवक सद्दाम उर्फ सलाउद्दीन, सुलेमान, शमा, बेबा, दुल्ला, छोटे खां निवासीगण कराहरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। संवाद

ठगी के फरार आरोपियों के घर के बाहर नोटिस चस्पा

कस्बा के शिवजी नगर निवासी राजेश और उनके पुत्र प्रवीन के घर पर बाजना चौकी प्रभारी कोतवाल उमेश चन्द्र शर्मा ने नोटिस चस्पा किया है। दोनों पर आरोप है कि नौकरी लगवाने के नाम पर 68 लाख रुपये लेने के बाद फरार है। शुक्रवार को नोटिस चस्पा किए जाने से पहले मुनादी भी कराई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें