फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पुलिस मुठभेड़ में पारदी गैंग के चार बदमाश गोली लगने से घायल, सात गिरफ्तार

Thu, 22 Jun 2023 12:19 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा

सार

मथुरा में पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गोली लगने से पारदी गैंग के चार बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने घायलों सहित गैंग के कुल सात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
Mathura News: पुलिस मुठभेड़ में पारदी गैंग के चार बदमाश गोली लगने से घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में गुरुवार की सुबह पुलिस और पारदी गैंग के बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गोली लगने से चार बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने घायलों सहित उनके तीन अन्य साथियों को गिरफ्तार किया है। यह क्षेत्र में चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस को चकमा देकर लंबे समय से फरार थे।

कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे

मुखबिर से सूचना मिली सूचना पर गुरुवार की तड़के थाना मगोर्रा पुलिस, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त टीम ने पारदी गैंग के बदमाशों की घेराबंदी की। पुलिस की घेराबंदी देखकर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में चार बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। इनके खिलाफ थाना मगोर्रा के अलावा नौहझील, हाईवे, मांट थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- मंडप में घुसकर दूल्हे की धुनाई: सच्चाई सुनकर सदमे में दुल्हन, बेरंग लौटी बरात, पिता बोला-बेटी की जिंदगी बच गई

इन लोगों की हुई गिरफ्तारी

इस दौरान पुलिस की गोली लगने से आकाश, शरद कुमार, धर्मपाल और मोरध्वज गोली लगने से घायल हो गए। यह सभी थाना गुलाबगंज, जिला विदिशा, मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। इनके साथ में इनके साथी अजीत निवासी बीलाखेड़ी, थाना धरणावदा, जिला गुना और धर्मवीर तथा सचिन निवासीगण थाना गुलाबगंज, जिला विदिशा, मध्य प्रदेश, को गिरफ्तार किया। 

यह भी पढ़ेंः- कमीशन का काला धंधा: 15 डॉक्टरों के नाम पर रजिस्टर्ड 449 अस्पताल, इलाज कर रहे झोलाछाप, मरीजों की जान से खिलवाड़

यह हुआ बरामद

पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इनके कब्जे से चार तमंचा, छह कारतूस तथा चोरी करने में प्रयोग होने वाले हाइड्रोलिक कटर, एक पेचकस, एक सरिया जेड आकार बरामद हुआ। साथ ही चोरी किया गया कुछ सामान भी बरामद हुआ है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें