फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशियों ने ठाकुरजी को समर्पित की राखी

Sat, 29 Aug 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय संस्कृति और सभ्यता के पावन रक्षाबंधन पर्व पर विदेशियों में भी भारी उत्साह देखा गया। विदेशी भक्तों ने अपने आराध्य ठाकुरजी के समक्ष भक्ति और आस्था के साथ राखियां समर्पित कीं।
विज्ञापन


सेवाकुंज गली स्थित ठाकुर कृष्णबलराम मंदिर में भक्ति वेदांत मधुसूदन महाराज के सानिध्य में अमेरिका, कनाड़ा, टर्की, फ्रांस, जर्मनी, इंग्लैंड, पेरिस, रूस आदि देशों से आए भक्तों ने हरिनाम संकीर्तन के साथ रक्षा बंधन पर्व मनाया। महिला भक्तों ने अपने आराध्य श्रीकृष्ण के समक्ष राखियां समर्पित कीं और विश्व में शांति, सौहार्द की कामना करते हुए अपने जीवन में भगवद्भक्ति का आशीर्वाद मांगा।

महंत भक्तिवेदांत मधुसूदन महाराज ने कहा कि हर पर्व और त्योहार हमें आपस में जोड़ने का कार्य करता है। हमारी संस्कृति, सभ्यता और जीवन शैली का पता हमारे इन पर्व और त्योहारों से ही चलता है। इस अवसर पर नारायण स्वामी दास, सावित्री देवीदासी, वृंदा देवीदासी, राधा दासी, रिपु देवदास आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें