फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: चलती ट्रेन से उतरते समय बिगड़ा संतुलन...पूर्व फौजी की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

Sat, 26 Apr 2025 11:17 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

ट्रेन से उतरने के दाैरान पूर्व फाैजी की माैत हो गई। दिल्ली आउटर की तरफ ट्रेन धीमी हुई तो उन्होंने का उतरने का प्रयास किया, लेकिन पूर्व फाैजी ट्रेन के नीचे आ गए। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा जंक्शन स्टेशन के आउटर पर ट्रेन से गिरकर पूर्व फौजी की मौत हो गई। सेना से सेवानिवृत होने के बाद वह डिफेंस कम्यूनिकेशन नेटवर्क के तहत दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर नौकरी कर रहे थे। जहां से वह छुट्टी लेकर घर आ रहे थे।
विज्ञापन


 

जीआरपी ने बताया कि नगला बोहरा सतोहा निवासी बलकार सिंह (50) सेना से सेवानिवृत होने के बाद डिफेंस कम्यूनिकेशन नेटवर्क (डीसीएन) के पालम एयरपोर्ट पर नौकरी कर रहे थे। शुक्रवार को वह छुट्टी लेकर जबलपुर-गौंडवाना एक्सप्रेस से घर आ रहे थे। 

 
विज्ञापन

शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे जंक्शन के दिल्ली आउटर की तरफ ट्रेन धीमी हुई तो उन्होंने उतरने का प्रयास किया। इसी दौरान संतुलन बिगड़ जाने की वजह से वह ट्रेन के नीचे आ गए। मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी मौके पर पहुंच गई और परिजन को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें