जवाहर बाग हिंसा के एक माह बाद फोरेंसिक लैब लखनऊ के डायरेक्टर टीम के साथ मथुरा पहुंचे। उन्होंने जवाहर बाग का निरीक्षण किया और नमूने लिए। साथ ही अफसरों से इस संदर्भ में बातचीत की।
शनिवार शाम को यहां पहुंचे फोरेंसिक लैब लखनऊ के डायरेक्टर डा. श्याम बिहारी उपाध्याय के साथ आगरा की यूनिट और लखनऊ के चार विधि वैज्ञानिक भी थे। उन्होंने रिजर्व पुलिस लाइन में एसएसपी बबलू कुमार से मुलाकात की और सीओ सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी, सदर पुलिस को साथ लेकर जवाहर बाग पहुंचे।
जवाहर बाग में डायरेक्टर ने टीम के साथ निरीक्षण किया। साथ तीन जून को आई आगरा और मथुरा की टीम द्वारा जवाहर बाग से लिए गए नमूने संबंधी सवाल-जवाब किए। थाना सदर बाजार में रखे नमूनों आदि के बारे में जानकारी जुटाई।