फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीजी बाबा ने जीता उद्घाटन मैच

Mon, 21 Dec 2015 10:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला फुटबाल संघ के तत्वावधान में किशोरी रमण डिग्री कालेज में प्रथम जनपदीय विद्यालयीय फुटबाल चैंपियनशिप का सोमवार को शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में जनपद के सीबीएसई स्कूल प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रथम मैच में श्रीजी बाबा विद्यालय विजयी रहा।
विज्ञापन


चैंपियनशिप का शुभारंभ केआर डिग्री कालेज के प्राचार्य डॉ. अजय त्यागी और जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष शकील अहमद ने किया। पहला मैच माउंट हिल एकेडमी और श्रीजी बाबा के मध्य हुआ। इसमें श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर 5-0 से विजयी रहा।

प्रतियोगिता के अन्य मैचों में केवी कैंट, रमनलाल शोरावाला पब्लिक स्कूल और कान्हा माखन पब्लिक स्कूल विजयी रहे। मंगलवार को प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेले जाएंगे। प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ी 23 दिसंबर को आगरा में होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन


संचालन डा. कुलविंदर सिंह बग्गा और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. दलवीर सिंह कौन्तेय ने किया। निर्णायक डा. पदम सिंह, सतीश शर्मा, अमित गौतम, शैलेष मिश्रा, राकेश यादव रहे। दिनेश चतुर्वेदी, उमाशंकर पांडेय, यदुराज सिंह, वीरेंद्र सिंह, सुनील कुमार, गौरव शर्मा, डा. उमेश शर्मा, डा. देवेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें