फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर, यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। रेलवे जंक्शन पर शनिवार को दिल्ली जा रही अमृतसर एक्सप्रेस स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंची। ट्रेन चलने के दौरान जल्दबाजी में बैठने के चक्कर में यात्री का पैर फिसल गया और वह ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच में फंस गया। जिससे यात्री का बाएं हाथ का पंजा घायल हो गया। आरपीएफ ने ट्रेन को रुकवाकर यात्री को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

आरपीएफ प्रभारी अवधेश गोस्वामी ने बताया कि यात्री सोनू पुत्र कुवर पाल निवासी गांव दरियापुर जिला हाथरस दिल्ली जाने के लिए चलती ट्रेन में चढ़ रहे थे। ऐसे में यात्री का पैर फिसल गया और वह ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच खाली जगह में फंस गए। स्टेशन पर आरपीएफ टीम ने ट्रेन को रोककर यात्री को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें