फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में युवक की हत्या: बाइक सवारों ने सीने में मारी गोली, परिजनों में मचा कोहराम...जांच में जुटी पुलिस

Sat, 23 Nov 2024 03:54 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र में बदमाशों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।  गोलियों की आवाज सुनकर जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक हमलावर मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
 
विज्ञापन
थाना हाईवे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में सौंख रोड़ स्थित नगला माना में बदमाशों ने 35 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही अज्ञात में पुलिस ने मुकदमा भी पंजीकृत किया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, सौंख रोड़ स्थित नगला माना के रहने वाले 35 वर्षीय उमेश पुत्र केशव मथुरा से अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान गांव के निकट बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। एक गोली उमेश के  सीने में धस गई। वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। गोलियों की आवाज सुन गांव के लोगों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
आनन फानन घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से तमंचा के खोखे बरामद किए हैं। एसपी सिटी डॉक्टर अरविंद कुमार ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है। अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें