फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: नहीं सजा बांकेबिहारी मंदिर में फूल बंगला, गली में श्रद्धालुओं के बीच हुई मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। श्री बांकेबिहारी मंदिर इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियाें में हैं। फूल बंगले को लेकर शनिवार का दिन चर्चाओं में रहा। मंदिर में सुबह फूल बंगला नहीं सजा। मंदिर के सेवाधिकारी ने केवल जगमोहन को ही सजाया। वहीं मंदिर मार्ग पर बांकेबिहारी पुलिस चौकी के नजदीक श्रद्धालुओं में मारपीट हो गई, परिजन ने बीच में आकर लोगों को अलग किया। दोनों ही मामलों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को राजभोग आरती में एक बार फिर से बांकेबिहारी मंदिर में फूल बंगला नहीं सजा है। कारण वही रहा है कि सेवायतों को यजमान नहीं मिले। हालांकि सही बात तो यह है कि मंदिर हाईपावर्ड कमेटी द्वारा बढ़ाए गए फूल बंगला शुल्क के कारण सेवायत रुचि नहीं ले रहे हैं।
कमेटी के सदस्य दिनेश गोस्वामी का कहना है कि कुछ सेवायत जानबूझकर बंगला नहीं सजवा रहे हैं, लेकिन कमेटी की अगली बैठक में इस मामले को प्रमुखता के साथ उठा जाएगा। वहीं बांकेबिहारी मंदिर मार्ग पर पुलिस चौकी के नजदीक दो श्रद्धालुओं के बीच हाथापाई हो गई। विवाद के दौरान दोनों के परिजन और आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। इस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें