फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जमीन की रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन। थाना गोवर्धन क्षेत्र के गांव जचौंदा में जमीन के विवाद में सोमवार रात दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर दस नामजद व सात-आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पीड़ित पक्ष ने गांव के ही कई लोगों पर कार रोककर तोड़फोड़ करने, पीछा कर हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। घटना में पांच लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

गांव जचौंदा निवासी माधव सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका गांव के कुछ लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। सोमवार शाम करीब 6:20 बजे उनके भाई रामू और अमित कार से मथुरा से घर लौट रहे थे। रोहित के घर के पास कपिल पुत्र हरिश्चन्द ने बुलेट मोटरसाइकिल कार के सामने लगाकर रास्ता रोक दिया। इसके बाद राहुल, कोमल, साहिल, रोहित, लक्ष्मण, गौरव व मनीष समेत अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। आरोपियों ने लाठी-डंडों से कार के शीशे तोड़ दिए और रामू व अमित को बाहर खींचने का प्रयास किया। दोनों किसी तरह कार लेकर वहां से निकलकर घर पहुंचे। इसके बाद हरिश्चन्द व अजनो समेत 7-8 अज्ञात लोग मोटरसाइकिलों से पीछा करते हुए रामू के घर के सामने पहुंच गए। आरोप है कि कुछ लोगों के हाथों में फरसा और सरिया थे। रामू और अमित को कार से बाहर निकालकर मारपीट की गई।
बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के अन्य लोगों पर भी हमला किया गया। पीड़ित पक्ष के अनुसार, हमले में बिजेन्द्र सिंह, हाकिम सिंह, कान्हा, माधव सिंह और अमन घायल हुए हैं। चीखपुकार सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों को देख कर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चले गए। घटना के बाद परिजन घायलों को थाना गोवर्धन लेकर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को चिकित्सकीय परीक्षण एवं उपचार के लिए सीएचसी गोवर्धन भेजा। चोटों की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने घायलों को जिला अस्पताल मथुरा रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें