फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पहले एआई से अश्लील फोटो बनाकर प्रिंट निकाले, फिर युवती के घर पर फेंके

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। युवती के सोशल मीडिया अकाउंट से फोटो निकालकर उसे एआई से अश्लील फोटो बनाकर कोई व्यक्ति उसके रिश्तेदारों को भेज रहा है। यहां तक कि अश्लील फोटो का प्रिंट करके युवती के घर पर डाल रहा है और दुष्कर्म की धमकी भी दे रहा है। परेशान पीड़िता ने साइबर थाने से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


कोसीकलां की रहने वाली युवती क्षेत्र की ही निजी संस्थान में नौकरी करती है। युवती ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि बीते दो साल से उसकी फेसबुक आईडी और स्नेप चैट पर दीपिका चौधरी कोसी नाम की फेसबुक आईडी से प्रतिदिन अश्लील फोटो भेज रहा है। युवती के रिश्तेदारों के मोबाइल पर भी फोटो भेजे जा रहे हैं।
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी प्रतिदिन कोई नया तरीका खोजकर उसे परेशान कर रहा है और दुष्कर्म की धमकी भी देता है। एसपी क्राइम अवनीश मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन




-
ओटीपी शेयर करने के बाद युवती के खाते से निकाली रकम
मथुरा। क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर एक युवती साइबर अपराधियों के झांसे में आकर ठगी की शिकार हो गई। ओटीपी शेयर करने के बाद युवती के बैंक खाते से चार बार में 41 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़िता के पिता जगदीश ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि डैंपियर नगर स्थित एसबीआई शाखा में उनकी बेटी का खाता है। बीते दिनों बैंक से उनकी बेटी के पास मोबाइल फोन पर कॉल आई थी कि क्रेडिट कार्ड बनवा लो। फोनकर्ता के निवेदन पर उनकी बेटी ने बैंक जाकर क्रेडिट कार्ड बनवा लिया। दो दिन बाद फोनकर्ता ने युवती के मोबाइल पर कॉल करके कहा कि आप अपना ओटीपी बता दीजिए बैंक ने आपके क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ा दी है। फोनकर्ता के झांसे में आकर युवती ने जैसे ही ओटीपी शेयर किया तो क्रेडिट कार्ड से चार बार में 41 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़िता के पिता ने मामले की साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें