इसके लिए 20 टेबिल लगाई गई हैं। 14 पर ईवीएम, चार पर डाक मतपत्र, एक आरओ और एक सहायक के लिए निर्धारित हैं। इनके अलावा सर्विस वोट के स्कैनिंग के लिए 30 टेबल अतिरिक्त रहेंगी। इसमें मथुरा में दो, बलदेव में चार, गोवर्धन में सात, मांट में आठ और छाता में पांच टेबिल लगाई जाएंगी।
सुबह आठ बजे से शुरू होगी मतगणना
प्रभारी अधिकारी निर्वाचन स्वेता ने बताया कि मतगणना 10 मार्च को सुबह आठ बजे से शुरू होगी। इसमें पहले डाक मतपत्रों की गणना होगी। इसके बाद ईवीएम की गणना शुरू होगी। उन्होंने बताया कि सर्विस और डाक मतपत्रों के आने का क्रम अभी भी जारी है। सोमवार तक 7484 मत प्राप्त हो चुके हैं। मतगणना शुरू होने से पहले तक प्राप्त होने वाले ऐसे सभी मतों को गणना में शामिल किया जाएगा।
मतों की गिनती के बाद होगा पर्चियों से मिलान
विधानसभा वार ईवीएम से मतों की गिनती पूरी होने के बाद ड्रा के माध्यम से ईवीएम और उनकी वीपीपेट मशीन की पर्चियों का मिलान किया जाएगा। यह मिलान प्रत्येक विधानसभा में पांच ईवीएम मशीन और वीपीपेट मशीन का होगा।