फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पहले दें मॉक टेस्ट, फिर आसान बनाएं प्रतियोगी परीक्षाएं

विज्ञापन
मथुरा। सीएम अभ्युदय कोचिंग में पढ़ाई करते विद्यार्थी।  - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाली सीएम अभ्युदय कोचिंग अब प्राइवेट संस्थानों की तर्ज पर व्यवस्थाएं बढ़ा रही है। अभ्युदय कोचिंग युवाओं के लिए मॉक टेस्ट की सुविधा शुरू करने जा रही है। इससे कोचिंग में पढ़ रहे विद्यार्थियों को उनकी तैयारी का स्तर भी पता चलेगा।
विज्ञापन

शहर के बीएसए कॉलेज में संचालित अभ्युदय कोचिंग में इन दिनों 171 से ज्यादा युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। यूपीएससी, जेईई, नीट, एनडीए, सीडीएस परीक्षाओं के लिए अलग-अलग बैच चल रहे हैं। अब इन अलग-अलग बैच के लिए मॉक टेस्ट भी प्रतिमाह होंगे। अभी तक इनमें मॉक टेस्ट नहीं होते थे। अब सप्ताह में एक बार मॉक टेस्ट लिया जाएगा। इससे प्रतियोगी परीक्षाएं देना आसान होगा।
इसके अलावा कोचिंग में साक्षात्कार के लिए भी इस तरह के मॉक टेस्ट तैयार किए जाएंगे। इसके लिए समाज कल्याण विभाग की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। परीक्षा की तैयारी करा रहे शिक्षकों को इस काम में लगाया गया है। परीक्षा के अनुसार ही सवालों के सेट तैयार कराए जा रहे हैं। वहीं साक्षात्कार के लिए भी अलग पैनल बनाया जा रहा है। अभ्युदय कोचिंग के कोर्स कोऑर्डिनेटर आभा सिंह ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मॉक टेस्ट की शुरुआत की जा रही है। इससे युवाओं को परीक्षा की तैयारी करने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभ्यर्थियों के लिए सुविधाएं
- ऑफलाइन एवं ऑनलाइन मोड में कक्षाओं का संचालन
- संदेह निवारण, विषय वस्तु विशेषज्ञ, कॅरिअर काउंसलिंग, पुस्तकालय की व्यवस्था
- वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से प्रेरक कक्षाएं, मॉक साक्षात्कार, फ्री वाई-फाई समेत अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें