फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: फरियादियों को संतुष्टि नहीं मिलने पर डीएम नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
मांट। संपूर्ण समाधान दिवस शनिवार को अवकाश के चलते सोमवार को आयोजित किया गया। शिकायतकर्ताओं को अधिकारियों द्वारा बरती जा रही लापरवाही के कारण संतुष्टि नहीं मिलने पर डीएम नाराज दिखाई दिए।
विज्ञापन


मांट तहसील में जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश और एसएसपी श्लोक कुमार ने फरियादियों की शिकायतों का सुना। इस दौरान कुल 55 मामले दर्ज किए गए, जिनमें से कई का निस्तारण किया गया। राजस्व और जमीन के बढ़ते मामलों पर डीएम ने राजस्व कर्मियों को हिदायत दी कि जिस तरह से मामले बढ़ रहे हैं वह अच्छे संकेत नहीं हैं। उन्होंने तहसीलदार व संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। कहा कि कार्य में लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इधर महावन तहसील में एसडीएम महावन कंचन गुप्ता ने पीड़ितों की समस्याओं को सुना। 6 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसीलदार अमित त्रिपाठी, एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत, क्षेत्राधिकारी संजीव कुमार राय, नायब तहसीलदार साविका शर्मा आदि मौजूद रहे। छाता तहसील सभागार में कुल 26 शिकायत दर्ज हुईं। उप जिला अधिकारी ने समस्याओं को सुनकर अधीनस्थों को समाधान के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें