फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: प्लॉट के विवाद में फायरिंग, लाइसेंसी राइफल के साथ आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चौमुहां। थाना जैंत क्षेत्र के नगला स्टेशन स्थित एक प्लॉट पर कब्जे को लेकर रविवार को जमकर हंगामा हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पर अपनी लाइसेंसी राइफल से फायर कर दिया। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को राइफल और कारतूस समेत दबोच लिया।
विज्ञापन

बाटी निवासी गिर्राज (54) पुत्र देवी सिंह का नगला स्टेशन स्थित एक प्लॉट को लेकर अशोक कुमार पुत्र उदयभान निवासी डिफेंस कॉलोनी, थाना हाईवे से विवाद चल रहा है। आरोप है कि रविवार को अशोक कुमार ने प्लॉट पर पहुंचकर गिर्राज के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब गिर्राज ने इसका विरोध किया, तो आक्रोशित अशोक ने अपनी लाइसेंसी राइफल तान दी और फायर कर दिया। इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
फायरिंग की सूचना मिलते ही थाना जैंत प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद्र त्रिपाठी और उपनिरीक्षक केशव वशिष्ठ भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घेराबंदी करते हुए अशोक कुमार (59) को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक लाइसेंसी राइफल, तीन जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस बरामद किया है। सीओ सदर पीतमपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित गिर्राज की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज खई गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें