फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रास्ते के विवाद में दो पक्षों में टकराव...मारपीट और फायरिंग से फैली दहशत; देखें वीडियो

Mon, 08 Sep 2025 08:20 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। मारपीट के बाद फायरिंग हुई। इससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंच गई। आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
दो पक्षों में टकराव के बाद फायरिंग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के बलदेव के गांव मगना में रास्ते को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। इसके बाद एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन


गांव मगना के छीतर सिंह व पूरन सिंह में काफी समय से रास्ते को लेकर आपसी विवाद चल रहा है। पूर्व में भी दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। सोमवार को दोपहर में दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद मारपीट हुई। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

छीतर सिंह ने छत और सड़क पर से पिस्टल से फायरिंग कर दी। इसमें दूसरे पक्ष के लोग बाल-बाल बचे। फायरिंग की आवाज से क्षेत्र में दहशत फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। 

घटना की वीडियो भी सामने आया है। पूरन सिंह ने आरोप लगाया है कि छीतर सिंह ने छत व सड़क से फायरिंग कई बार की है। सीओ संजीव राय ने बताया कि रास्ते को लेकर विवाद में मारपीट हुई है। फायरिंग करने वाले की पहचान कर ली है। आवश्यक कार्रवाई होगी। दोनों पक्षों के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें