बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं से मारपीट।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रसिद्ध बांकेबिहारी मंदिर एक बार फिर जंग का अखाड़ा बन गया। श्रद्धालु और निजी सुरक्षा कर्मियों के बीच हुई मारपीट के दौरान मंदिर परिसर में तैनात पुलिस तमाशबीन बनी रही। पुलिस कर्मियों के सामने हुई मारपीट की घटना आम श्रद्धालुओं में चर्चा का विषय बनी हुई है। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।