फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: आसमान से बरस रही आग

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। आसमान से बरस रही आग और लू के थपेड़े लोगों के शरीर को झुलसा रहे हैं, जिसके चलते अधिकांश लोग अपने घरों में कैद रहने को मजबूर हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने कल बृहस्पतिवार को बारिश और आंधी के आसार जताए हैं।
विज्ञापन

सुबह सूरज निकलते ही उसकी तपिश इतनी अधिक हो रही है कि दोपहर होने तक सड़कें सूनी नजर आने लगती हैं। गरम हवाओं के थपेड़ों ने लोगों का घर से निकलना मुहाल कर दिया है। गर्मी का आलम यह है कि दिन ही नहीं, रातें भी झुलसाने लगी हैं। इससे लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। विशेषकर दोपहर 12 से शाम 4 बजे के बीच की धूप असहनीय हो रही है। मौसम विभाग 24 घंटे के अंदर हल्की बारिश के साथ 40-60 किमी घंटा की गति से आंधी आने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें