फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टवेरा में लगी आग

Mon, 18 Apr 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
टवेरा में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना कोतवाली क्षेत्र में स्टेट बैंक चौराहे के निकट चलती टवेरा गाड़ी में अचानक आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास में टवेरा चालक भी झुलस गया। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


थाना सदर बाजार के जहर खाना मोहल्ला निवासी संजय खान अपनी टवेरा गाड़ी में सुबह 11 बजे कृष्णानगर जा रहे थे। होटल ब्रजवासी रॉयल के निकट अचानक गाड़ी में आग लग गई।

जय खान गाड़ी से उतरे और आग बुझाने में जुट गए। राहगीरों और स्टेट बैंक चौराहे पर तैनात पुलिस पिकेट ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी।  संजय खान अकेले आग बुझाने का प्रयास करते रहे और इस दौरान झुलस भी गए। 
विज्ञापन


20 मिनट बाद दमकल मौके पर पहुंची और आग बुझाई। तब तक टवेरा का ज्यादातर हिस्सा जल गया था। आग लगने का प्राथमिक कारण गाड़ी की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें