फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवर की राइजिंग लाइन क्षतिग्रस्त, यमुना में समा रहे नाले

Mon, 18 Apr 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
यमुना में समा रहे नाले - फोटो : अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
नगर के ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए 90 के दशक में डाली गई भूमिगत सीवर की राइजिंग लाइन एक बार फिर से क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन


इस कारण गंदा पानी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट तक नहीं पहुंच रहा और यमुना किनारे के नाले ओवरफ्लो होकर यमुना में ही गिर रहे हैं। पालिका प्रशासन ने सोमवार को राइजिंग लाइन को दुरुस्त करने का कार्य शुरू कर दिया।

पिछले दिनों सीवर की राइजिंग लाइन मथुरा मार्ग स्थित कैलाश नगर कालोनी के समीप क्षतिग्रस्त होने के कारण शहर का गंदा पानी मुखर्जी पार्क मुख्य पंपिंग स्टेशन से पागल बाबा पंपिग स्टेशन तक नहीं पहुंच रहा है।
विज्ञापन


तीन दिन से यमुना किनारे के बिहारघाट और चीरघाट के नाले उफन कर यमुना में गिर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि शाम ढलते ही नालों से बड़ी मात्रा में यमुना में गंदा पानी पहुंचता है।
विज्ञापन


नगर पालिका के निर्माण विभाग के जेई सुरेश लवानिया ने बताया कि राइजिंग लाइन दुरुस्त करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस दो दशक पुरानी सीवर की राइजिंग लाइन को बदलने के लिए जल निगम को प्रस्ताव भेजा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें