फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मीटर में छेड़छाड़ कर बिजली चोरी, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन। बिजली विभाग की एंटी पावर थेफ्ट टीम ने गोवर्धन में चेकिंग के दौरान मीटर को बाईपास कर बिजली चोरी का मामला पकड़ा। टीम ने मौके पर अवैध कनेक्शन की वीडियोग्राफी कराकर विद्युत संयोजन विच्छेदित कर दिया। मामले में उपखंड अधिकारी की तहरीर पर उपभोक्ता के खिलाफ विद्युत अधिनियम की संबंधित धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

अवर अभियंता गोवर्धन अंकुर यादव के अनुसार वह उपखंड अधिकारी महावीर सिंह और प्रवर्तन दल के साथ विद्युत चोरी एवं राजस्व वसूली की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान इंद्रा कॉलोनी निवासी कृष्ण स्वरूप पुत्र लक्ष्मण स्वरूप के परिसर में स्वीकृत विद्युत संयोजन के मीटर की जांच की गई। जांच में मीटर की आउटगोइंग केबल में छेड़छाड़ कर उसे इनकमिंग केबल से जोड़कर मीटर को बाईपास किए जाने का मामला सामने आया।
टीम ने मौके पर विद्युत भार की जांच की और अवैध तार की वीडियोग्राफी कर चेकिंग रिपोर्ट तैयार की। इसके बाद विद्युत संयोजन विच्छेदित कर दिया गया। अवर अभियंता अंकुर यादव के प्रार्थना पत्र पर कृष्ण स्वरूप के खिलाफ विद्युत अधिनियम की संबंधित धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें