फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कमेटी सदस्य के घर हंगामा करने वालों पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। श्रीबांकेबिहारी मंदिर हाईपावर्ड प्रबंध कमेटी के सदस्य और मंदिर सेवायत दिनेश गोस्वामी के घर में घुसकर हंगामा करने वालों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। इसमें दो सेवायत और शेष महिलाओं शामिल है। प्राथमिकी में तीन लोगों को नामजद और अज्ञात महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन

कमेटी के सदस्य और श्रीबांकेबिहारी मंदिर के सेवायत दिनेश गोस्वामी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें आरोप लगाया है कि वह सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मंदिर प्रबंधन के लिए बनीं हाईपावर्ड कमेटी के सदस्य हैं। सेवायत परिवार की महिलाएं उनसे रंजिश मानती हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि मंदिर चबूतरे पर 108 दिन सरकार और हाईपावर्ड कमेटी के विरोध में नारेबाजी कर लोगों में भ्रम फैला रही हैं।
रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे गोस्वामी परिवार की एक नामजद महिला करीब 15 अन्य महिलाओं के साथ उनके घर के नीचे ब्यूटी पार्लर में जबरन घुसी और उनकी किरायेदार चेतना से उनके बारे में पूछते हुए अभद्र शब्द कहने लगीं। आरोप है कि महिलाओं ने उन्हें जूते मारने की बात कही। उनका कहना है कि महिलाओं ने कॉरिडोर मामले से उन्हें दूर रहने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें