फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पंचायत में फायरिंग कर फैलाई थी दहशत, पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी

Mon, 16 Feb 2026 02:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के गांव बाजना में पंचायत के दौरान फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले  आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी से अन्य साथियों और हथियारों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। 
 
विज्ञापन
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना जैत पुलिस ने गांव बाजना में पंचायत के दौरान हुए फायरिंग के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामले के नामजद आरोपी जगदीश को देवी आटस चौराहे से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बीते 8 फरवरी 2026 को गांव बाजना में एक जमीन के विवाद को सुलझाने के लिए पंचायत बुलाई थी। आरोप है कि पंचायत के दौरान विपक्षी पक्ष के सुरेंद्र उर्फ स्वराज और उसके साथियों ने वादी चंदन सिंह पर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी।

घटना में चंदन सिंह बाल-बाल बच गए थे, जिसके बाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी से अन्य साथियों और हथियारों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें