फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गवाह से मारपीट में चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। रिश्वत के आरोप में रंगेहाथ पकड़े गए आरोपी के पक्ष में गवाही न देने पर चार लोगों ने गवाह के साथ साथ मारपीट की। पुलिस ने मारपीट करने वाले चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के अशोक विहार कॉलोनी निवासी विशाल सिंह ने बताया कि शिक्षा विभाग के पूर्व बाबू ब्रजराज एक साल से मेरठ जेल में बंद है। उनके ऊपर भ्रष्टाचार का आरोप है। एंटी करप्शन टीम ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ा था। इस मामले में उनके भाई धर्मेंद्र सिंह गवाह है। बुधवार को आलोक उपाध्याय, पुष्पेंद्र मास्टर, कुंवर सेन और भगवान सिंह उनके भाई को अपने साथ मेरठ ले गए। यहां उन्होंने आरोपी के पक्ष में गवाही देने के दबाव बनाया। कोर्ट में उनके भाई ने पक्ष में गवाही देने के लिए दबाव बनाने की शिकायत न्यायाधीश से कर दी। इसके बाद चारों कोर्ट से भाग गए और रास्ते में उनके साथ मारपीट की। पुलिस ने पीड़ित के भाई के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें