मथुरा। शासन ने मंगलवार रात एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय को आगरा के डीआईजी के पद पर तैनाती दे दी है। कान्हा की नगरी में दो साल तीन माह और 16 दिन का उनका कार्यकाल रहा। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने एक-एक लाख के चार इनामी बदमाशों को ढेर किया।
वर्ष 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी शैलेश पांडेय मथुरा पुलिस की कमान दो दिसंबर 2022 में संभाली। चार्ज लेने के बाद अधीनस्थों के पेंच कसना शुरू कर दिया। इसका नतीजा रहा कि मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार और ढेर होने वालों की संख्या में इजाफा हुआ। शासन ने उनके उत्कृष्ट कार्यों के चलते 26 दिसंबर 2024 को डीआईजी के पद पर पदोन्नत किया। मंगलवार की देर रात शासन ने उन्हें आगरा के डीआईजी के पद पर तैनाती दे दी। बंगले में धूमधाम से उनका फेयरवेल कार्यक्रम हुआ। इसमें पुलिस के सभी अधिकारी मौजूद रहे।