फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांके बिहारी मंदिर में भिड़े श्रद्धालु, सेवायत और गार्ड

Tue, 06 Jan 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ़ुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांके बिहारी मंदिर में सोमवार शाम श्रद्धालु, सेवायत और सुरक्षाकर्मियों में विवाद हो गया। नौबत गाली-गलौज और मारपीट तक जा पहुंच गई। अचानक हुए मामले से मंदिर में अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन



दिल्ली के कमला नगर निवासी शैलेंद्र और शैलेष दोनों भाई बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए आए थे। करीब 7:30 बजे दोनों लोग बांके बिहारी मंदिर की वीआईपी गैलरी में दर्शनों के लिए बढ़े। वहां मौजूद सेवायतों से उनकी नोकझोंक हो गई। मामला गाली-गलौज तक पहुंच गया।

इसी बीच मंदिर में तैनात निजी सुरक्षाकर्मी भी आ गए। इतने में नौबत मारपीट तक आ गई। इस विवाद से मंदिर में अफरा तफरी मच गई। आम श्रद्धालुओं को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों पक्षों के बीच विवाद को शांत कराया। मंदिर परिसर में इस प्रकार विवाद से सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें