फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधि की सूचना से सनसनी

Tue, 06 Jan 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ़ुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन के टटिया स्थान स्थित सर्वेश्वर आश्रम के 83 वर्षीय संत चतुर्भुजदास सखी बाबा के शिष्यों में पिछले दिनों उनके सोमवार दोपहर को लीन समाधि लेने की सूचना फैल गई। इस पर हरियाणा, पंजाब और मध्य प्रदेश से सैकड़ों शिष्य आश्रम में एकत्रित हो गए। पुलिस और मीडिया के पहुंचने के बाद बाबा वृंदावन से बरसाने अपने आश्रम चले गए। बाबा के शिष्यों ने इसे गलत अफवाह बताया।
विज्ञापन



आश्रम में सोमवार दोपहर सैकड़ों शिष्य जुटे थे। बाबा आश्रम की छत पर मौन धारण कर चटाई पर लेट गए। उनके शिष्यों ने संकीर्तन शुरू कर दिया। कई महिला और पुरुष अनुयायियों की आंखों से अश्रुधारा बह रही थी। दोपहर करीब 1:30 बजे बाबा आश्रम के मंदिर में जाकर राधाजी की प्रतिमा के समक्ष सेवा में लीन हो गए। बाहर शिष्यों का संकीर्तन चल रहा था। करीब दो बजे बाबा मंदिर से निकले और लोन में आकर बैठ गए। शिष्यों ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया और कुछ श्रद्धालु समाधि लेने की मना करने लगे।


बाबा के शिष्यों में पलवल निवासी अर्जुन, ओमप्रकाश, गोवर्धन के सकरवा निवासी भीमसेन और हरदेव ने बताया कि एक माह पूर्व बाबा ने पांच से दस जनवरी के बीच समाधि लेने की घोषणा की थी। इसलिए हम सभी बाबा के अंतिम दर्शनों के लिए आए हैं। इस पर बाबा ने कहा कि उन्होंने कब कहा कि वह समाधि लेंगे? अनुयायियों ने बाबा के जयकारे लगाए और गाड़ी में बैठाकर बरसाना स्थित आश्रम की ओर निकल लिए।
विज्ञापन


25 वर्ष पूर्व धारण किया सखी वेष
वृंदावन। वृंदावन के टटिया स्थान स्थित सर्वेश्वर आश्रम निवासी बाबा चतुर्भुजदास शिष्य घनश्यामदास ने 25 वर्ष पूर्व गोवर्धन के सकरवा गांव में सखी वेष धारण किया था। बाबा के शिष्य सुखरामदास ने बताया कि बाबा सखी वेष में ही रहते हैं। उन्होंने अपने गुरु की तरह लीन समाधि लेने की इच्छा प्रकट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें