फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: विकास में बाधा बन रही पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की रार

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड में अधिकारियों की रार विकास मे बाधा बन रही है। जनवरी में निलंबन की कार्रवाई के बाद एक्सईएन अजय सिंह ने 25 अप्रैल को खामोशी से चार्ज संभाला लिया था, लेकिन रार यहीं नहीं थमी। बुधवार को शासन ने फिर से उन्हें लखनऊ संबद्ध कर दिया।
विज्ञापन

एक्सईएन अजय कुमार सिंह को इसी वर्ष 24 जनवरी को हाईकोर्ट के एक प्रकरण में समय पर हलफनामा दाखिल न करने और लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर लखनऊ मुख्यालय से संबद्ध किया गया था। जांच रिपोर्ट में पाया गया कि देरी के लिए अजय कुमार सिंह सीधे तौर पर जिम्मेदार नहीं थे, बल्कि जिस अधिकारी को जवाब दाखिल करना था, उन्होंने पारिवारिक परिस्थितियों के चलते ऐसा नहीं किया।
जांच में आरोप सिद्ध न होने पर शासन के ओएसडी राजवीर सिंह ने 24 अप्रैल को उनके निलंबन और संबद्धीकरण के आदेश को निरस्त कर दिया, जिसके बाद 25 अप्रैल को उनकी बहाली और चार्ज वापसी की प्रक्रिया पूरी हुई। उन्होंने बिना किसी विधिवत आदेश के प्रांतीय खंड के प्रभारी एक्सईएन गुलवीर सिंह से चार्ज ले लिया।
विज्ञापन

यह प्रकरण सीएम के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद के संज्ञान आया। उन्होंने दोनों अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा था। मुख्य अभियंता एनके यादव ने बताया कि जवाब देने के बाद मुख्य सचिव ने एक्सईएन अजय सिंह को चार्ज छोड़ने और एक्सईएन गुलवीर सिंह को प्रांतीय खंड की जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें