फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पिता ने सगे भाई-भतीजों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। नौहझील थाना क्षेत्र के गांव शहदगढ़ी में रविवार को संदिग्ध हालात में विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से युवक की मौत हो गई थी। मृत युवक के पिता ने अपने सगे भाई-भतीजों समेत चार लोगों आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को संदीप की विषाक्त पदार्थ खाने से मौत हो गई। पुलिस ने उसका पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने विसरा सुरक्षित रख लिया है। उन्होंने बताया कि मृतक के पिता सत्यवीर सिंह ने बताया कि उनका अपने छोटे भाई देवीचरन, प्रताप सिंह से गांव की जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। देवीचरन, प्रताप सिंह, सूरज और विष्णु ने रविवार को संदीप को रास्ते में रोककर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। आए दिन मिलने वाली धमकियों से परेशान होकर ही संदीप ने विषाक्त पदार्थ कर अपनी जान दी।


मृत शख्स के पिता की तहरीर पर देवीचरन, प्रताप, सूरज और विष्णु के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। मामले की जांच की जा रही है। इसके साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। उन्होंने बताया कि युवक की मौत के बाद सभी आरोपी गांव से भाग गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें