फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, एक घायल

Mon, 20 Mar 2017 10:48 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ऊमरी पुलिया के समीप सोमवार को सड़क पार कर रहे पिता-पुत्र और उनके एक पड़ोसी युवक से ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। हादसे में पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं पड़ोसी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पिता अपने पुत्र और पड़ोसी युवक को हाईस्कूल की परीक्षा दिलाकर लौट रहा था। सूचना पर हाईवे पहुंची पुलिस ने आवागमन सुचारु कराया।
विज्ञापन


थाना हाईवे के गांव नरहौली निवासी कन्हैया (40) अपने पुत्र प्रदुम्न सिंह (15) को जाजनपट्टी मगोर्रा से हाईस्कूल की परीक्षा दिलाकर लौट रहे थे। गांव ऊमरी पुलिया के समीप गांव का ही युवक अनिल पुत्र विनोद मिल गया। बाइक रुकने पर पुत्र ने पिता से पानी पीने की इच्छा जताई। पिता-पुत्र और युवक सड़क पार करके पानी पीने के लिए जा रहे थे, तभी भरतपुर की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर ने तीनों को टक्कर मार दी।

दर्दनाक हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई, वहीं युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए। घायल को अस्पताल भिजवाया। चिंताजनक हालत में उसे आगरा रेफर कर दिया गया। चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह ने बताया कि दुर्घटना की रिपोर्ट मृतक के भाई रूप सिंह उर्फ सोनू ने दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें