किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इम्तियाज बेग
- फोटो : अमर उजाला
किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इम्तियाज बेग ने कहा कि केंद्र सरकार का किसानों की आय दो गुना करने का दावा महज एक लॉलीपॉप है। इधर देश में किसानों का गेहूं सड़ रहा है, दूसरी ओर सरकार ने विदेशों से 50 लाख टन गेहूं आयात कर लिया है। किसानों की समस्याओं को लेकर सभा अपने स्थापना दिवस पर 11 अप्रैल से हर जिले में किसान गोष्ठी आयोजित करेगी।
सोमवार को मोतीकुंज स्थित किसान सभा कार्यालय पर बैठक में बेग ने कहा कि केंद्र सरकार देश के किसानों की खेती व पशुपालन से आय दो गुना करने का दावा कर रही है, लेकिन काम इसके विपरीत हो रहा है।
देश के किसानों का गेहूं सड़ रहा है और सरकार ने आस्ट्रेलिया, नीदरलैंड व अन्य देशों से 50 लाख टन गेहूं आयात किया है जो किसानों पर कुठाराघात है। सभा के प्रांतीय उपाध्यक्ष छीतर सिंह ने कहा कि ओलावृष्टि राहत के चेक हजारों किसानाें को अब तक नहीं मिले हैं।इस दौरान सभा के उपाध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद मिश्रा, प्रांतीय मंत्री डा. जयशंकर उपस्थित रहे।