फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बारदाना संकट से परेशान रहे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। राजकीय क्रय केंद्रों पर सीजन के समय में भी बारदाने (बोरों) का अभाव हुआ है, जिससे लगातार दूसरे दिन भी गेहूं की तुलाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन

मंडी स्थित तीन केंद्रों पर बारदाना नहीं है। मंगलवार को शुरू हुआ संकट बुधवार को और गहरा गया, जिसके चलते दूर-दराज के गांवों से ट्रैक्टर-ट्रालियों में अपनी फसल लेकर आए किसान मंडी परिसर में ही डेरा डालने को मजबूर हैं। धूप और बारिश में खुले आसमान के नीचे पड़े अनाज की सुरक्षा को लेकर किसानों का धैर्य अब जवाब दे रहा है। किसानों का आरोप है कि केंद्र प्रभारी बारदाना खत्म होने की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं, प्रशासनिक सुस्ती के कारण अन्नदाता बिचौलियों के हाथों फसल बेचने को मजबूर हो रहा है। किसानों का कहना है कि यदि तुलाई जल्द शुरू नहीं हुई तो उन्हें मंडी में फसल बेचनी पड़ेगी।
विज्ञापन


जिले में अब तक 628 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। बारदाना उपलब्ध कराया जा रहा है। समस्या दूर कर दी जाएगी। - संतोष कुमार द्विवेदी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें