मथुरा में गोवर्धन थाना क्षेत्र के गांव अडींग में एक जनवरी को डीजे पार्टी के झगड़े में घायल हुए युवक ने रविवार को इलाज के दौरान जयपुर स्थित निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। मामले में शिकायत के बाद पुलिस की कार्रवाई न होने पर गुस्साए परिजनों ने एसएसपी आवास के बाहर शव रखकर प्रदर्शन किया। गोवर्धन पुलिस पर लापरवाही व गुमराह करने का आरोप लगाया। कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और परिजनों को शांत कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। बाद में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।