फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HMPV Virus: एचएमपीवी वायरस को लेकर अलर्ट जारी, इन लक्षणों के दिखती ही हो जाएं सावधान...तुरंत डॉक्टर को दिखाएं

Tue, 07 Jan 2025 02:03 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

HMPV Virus Cases in India: चीन में कोरोना वायरस की तरह एक घातक वायरस एचएमपीवी फैल रहा है, जिसका पहला मामला भारत में मिला है। इसके बाद आगरा में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। यहां पर  रैपिड रिस्पांस टीम बनाई गई है। 

 
विज्ञापन
एचएमपीवी वायरस (सांकेतिक तस्वीर।) - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक में ह्यमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) के दो मामले मिलने के बाद आगरा में भी चिकित्सकों को अलर्ट किया गया है। इसके लक्षण भी कोविड जैसे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने रैपिड रिस्पांस टीम बना दी है। कंट्रोल रूम भी बना दिया है।
विज्ञापन



 

सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि एचएमपी वायरस से घबराने की जरूरत नहीं है। कर्नाटक में 3 और 8 महीने के शिशु में बीमारी की पुष्टि हुई है। एक ठीक हो चुका है। आगरा में रैपिड रिस्पांस टीम गठित कर कंट्रोल रूम भी बना दिया है। किसी को लक्षण मिलने और हालत गंभीर होने पर कंट्रोल रूम के फोन नंबर 0562-2600412 और 8791393336 पर सूचना दे सकते हैं।

 

प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि इसकी जांच की सुविधा एसएन मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब में है। 25 बेड के आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्था है।
खतरनाक नहीं, 5 साल से कम बच्चों में होने का है खतरा
 

एसएन मेडिकल कॉलेज के माइक्रो बायलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अंकुर गोयल ने बताया कि ये वायरस खतरनाक नहीं है, सामान्य तौर पर ये 5 साल से बच्चों में होने का खतरा रहता है। इसमें कोरोना महामारी की तरह बुखार, खांसी-खराश और बार-बार छींक आने के लक्षण मिलते हैं।

 
विज्ञापन

इन बातों का रखें ख्याल:
- बुखार, छींक, खांसी और गले में खराश पर मास्क लगा लें।
- हाथों की साफ-सफाई का ध्यान रखें।
- भीड़भाड़ वाले स्थानों और बेवजह अस्पताल जाने से बचें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें