फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: नामी कंपनी की नकली चप्पलें बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
नौहझील। कस्बे में एक नामी कंपनी के नकली जूते-चप्पल बेचे जा रहे थे। कंपनी के अधिकारियों ने पुलिस के साथ आधा दर्जन दुकानों पर जांच की। एक दुकान पर ब्रांडेड कंपनी के दो माॅडल की तीन दर्जन नकली चप्पलें बरामद हुईं। दुकानदार के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


पंजाब के पटियाला निवासी संदीप शर्मा ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि वह आइडियल आईपीआर प्रोटेक्शन प्राइवेट लिमिटेड में फील्ड मैनेजर हैं। उनकी कंपनी को रिलेक्सो फुट वियर्स ने अपने उत्पादों को नकली बनाकर बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अधिकृत किया है। कस्बे में कंपनी के नकली जूते-चप्पल बिकने की सूचना मिली।

इस पर सहयोगी विशालपुरी व उपनिरीक्षक अंकित कुमार व कांस्टेबल आसिफ के साथ बाजार में आधा दर्जन दुकानदारों के यहां जांच की। इस दौरान शहजाद बूट हाउस पर स्पार्क के 18 पीस नकली, कौशन के 18 पीस नकली चप्पल मिलीं। इन्हें सील किया है। एसपी देहात सुरेश चंद रावत ने बताया कि तहरीर पर दुकानदार शहजाद के खिलाफ काॅपीराइट अधिनियम में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें