मथुरा के वृंदावन के रुक्मणि विहार गोल चक्कर के पास से यूपी पुलिस के फर्जी इंस्पेक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 3 स्टार लगी पुलिस की वर्दी, जूते, बेल्ट, मोनोग्राम बरामद हुए है। युवक के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।
उत्तर प्रदेश पुलिस की वर्दी पहनकर काफी समय से नगर में घूम रहे एक व्यक्ति की शिकायत सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर की गई थी। निरीक्षक अपराध धर्मेन्द्र कुमार के निर्देशन में मामले की जांच कर रहे ओमैक्स चौकी इंचार्ज अमित कुमार ने सोमवार दोपहर को रुक्मणि विहार गोल चक्कर के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।