फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सीएसआर फंड से श्रद्धालुओं के लिए विकसित होंगी सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बैठक में विभिन्न संस्थाओं ने सीएसआर फंड से पेयजल, प्रकाश व्यवस्था के साथ कुंडों के जीर्णोद्धार पर सहमति जताई है। हेरिटेज व लैंडस्केपिंग से ब्रज के विकास को नया आयाम मिलेगा।
विज्ञापन

बुधवार को ब्रज तीर्थ विकास परिषद कार्यालय के सभागार में उपाध्यक्ष शैलाकांत मिश्र व मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप ने विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। मंडलायुक्त ने नगर आयुक्त जग प्रवेश, डीएफओ वीसी पटेल सहित संबंधित विभागों एवं संस्थाओं को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सूचीबद्ध कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर प्रारंभ किया जाए ताकि ब्रज के विकास को गति मिल सके।
उपाध्यक्ष ने संस्थाओं से ब्रज के विकास कार्यों से जुड़ने का आह्वान किया। इस दौरान पर्यावरण विशेषज्ञ मुकेश शर्मा, डिप्टी सीईओ सतीश चंद्र, चीफ इंजीनियर आरपी राणा, सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता राकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन



संस्थाओं ने ये दिए प्रस्ताव
हैदराबाद के हार्टफुलनेस फाउंडेशन के प्रतिनिधि संजय सहगल ने छह कुंडों के जीर्णोद्धार, जल संरक्षण, घाटों के विकास और तीर्थ स्थलों पर जनसुविधाएं बढ़ाने का प्रस्ताव रखा। अहमदाबाद के प्रांजिवन भगवानदास पोपट चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रतिनिधि फाल्गुन खंडेलवाल ने गोवर्धन, विश्राम घाट और दाऊजी घाट सहित विभिन्न स्थलों पर पेयजल डिस्पेंसर एवं यात्री सुविधाएं विकसित करने की योजना रखी।
अहमदाबाद की इन्फिनिटी ग्रुप, मुंबई के नारायण अग्रवाल ने ब्रज की गोशालाओं के सुधार की बात रखी। गुरुग्राम के एमथ्रीएम फाउंडेशन, लिविंग पीस प्रोजेक्ट फाउंडेशन इंडिया समेत अन्य संस्थाओं ने अपने-अपने प्रस्ताव रखे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें