फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: भीषण गर्मी बिगाड़ रही लोगों की सेहत

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। लगातार बढ़ रही गर्मी लोगों की सेहत पर भारी पड़ने लगी है। तेज धूप, गर्म हवा और बढ़ते तापमान के कारण बुखार, डायरिया, उल्टी-दस्त और डिहाइड्रेशन के मरीज बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल समेत अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में सुबह से मरीजों की भीड़ पहुुंचने लगती है। सबसे अधिक परेशानी खेतों में काम करने वाले किसान, खुले में लंबे समय तक काम करने वाले मजदूरों को हो रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 150 से अधिक मरीज लोग बुखार, पेट दर्द, उल्टी-दस्त की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। पर्चा काउंटर से लेकर ओपीडी तक लोगों की लंबी कतारें लग रही हैं। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल ने धूप से बचने, अधिक मात्रा में पानी पीने और हल्का एवं स्वच्छ भोजन करने की सलाह दी है। घर से बाहर निकलते समय सिर को ढककर रखने और खुले खाद्य पदार्थों और दूषित पानी के सेवन से बचने को कहा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें