फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बाढ़ पीड़ितों की मदद को बढ़ाए हाथ

विज्ञापन
बाढ़ राहत शिविर में भोजन वितरित करते खजानी वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारी
विज्ञापन
मथुरा। खजानी वेलफेयर सोसाइटी लगातार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए कार्य कर रही है। डीएवी इंटर कॉलेज और मोक्षधाम पर बनाए गए राहत शिविरों पर जरूरतमंदों के लिए भोजन, कपड़े, स्वच्छ पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाएं पहुंचाने में सोसाइटी जुटी है।
विज्ञापन


शुक्रवार को राहत शिविरों में एसडीएम ऊषा सिंह द्वारा सोसाइटी की तरफ से पीड़ितों को भोजन वितरित किया गया। अध्यक्ष डॉ. हरिमोहन माहेश्वरी ने बताया कि सरकार अपनी तरफ से हर संभव प्रयास कर रही है, लेकिन यदि हम सब मिलकर सहयोग करें तो राहत कार्य को और अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाया जा सकता है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जरूरतमंदों तक हर संभव सहायता पहुंचाई जाएगी। इस दौरान सोसाइटी सदस्य शिप्रा राठी, छवि अग्रवाल, श्वेता राठी, नंद किशोर, दीपक शर्मा, राधा, आभा माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।
इधर शहर में जलपुरुष के नाम से मशहूर समाजसेवी प्रमोद गर्ग कसेरे ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र व राहत शिविरों में पेयजल आपूर्ति का जिम्मा उठाया है। उनके द्वारा लगातार पेयजल की आपूर्ति टैंकरों के माध्यम से की जा रही है। उन्होंने बताया कि अगर कहीं पेयजल की समस्या है तो लोग उनसे सीधे संपर्क कर सकते हैं। उनके द्वारा पेयजल की आपूर्ति के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें