फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पिता की मृत्यु के बाद बेटो ने मां व बहनों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। पिता की मृत्यु के बाद मकान को लेकर बेटों ने वृद्ध मां और बहनों को मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। वृद्धा ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। एसएसपी के आदेश पर हाईवे थाने की पुलिस ने बेटे व बहुओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

हाईवे थाना क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी मोतीकुंज की रहने वाली भगवती देवी (70) ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि पति महेंद्र सिंह का 30 जुलाई को निधन हो गया था। मृत्यु से पूर्व उन्होंने मकान का वसीयतनामा उनके व बेटी कीर्ति सिंह के नाम कर दिया था। इसका पता चलते ही बेटे शैलेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। तीन अगस्त को रिश्तेदार घर आए हुए थे।
आरोप है कि बेटों ने डंडों से उनकी व बहन की पिटाई कर दी और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। सीओ श्वेता वर्मा ने बताया कि बेटाें और उनकी पत्नियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें