फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों का पुतला दहन कर जताया आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
राया। कस्बा में विहिप, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में आतंकियों का पुतला फूंक कर विरोध जताया। राष्ट्रपति के नाम एडीओ पंचायत को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

बांग्लादेश, जम्मू कश्मीर, अफगानिस्तान में रह रहे हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में विहिप, बजरंग दल के युवाओं ने हाथरस-मथुरा मार्ग स्थित नेहरू पार्क पर आतंकियों का पुतला फूंक कर आक्रोश व्यक्त कर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान आकाश पाठक, मनीष ठेनुआ, नीरज सोलंकी, कुलदीप सिंह, अमित चौधरी, अनिल चौधरी, प्रकाश चौधरी, अजय, पिंटू, मुनेश चौधरी, योगेश, गोपाल, धारा, आकाश चौधरी, बॉबी, तेजपाल, रामू आदि मौजूद थे। संवाद
विहिप ने फूंका बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला
मांट। विहिप कार्यकर्ताओं ने हिंदुओं के ऊपर हो रहे अत्याचारों के विरोध में बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला मांट में तहसील के सामने फूंका। विहिप एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं में बांग्लादेश में हिंदू मंदिर में हुई तोड़फोड़ और हिंदुओं के ऊपर हुई हिंसक घटनाओं के विरोध में बांग्लादेश प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। इस मौके पर जिला मंत्री देवेंद्र, जिला उपाध्यक्ष विनोद राघव, जगदीश त्रिपाठी, अशोक अग्रवाल, विक्रम चौधरी, अनिल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें