फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: एफडीए के छापे में मिली एक्सपायरी फ्रूटी, विक्रेता पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सोमवार को श्रीकृष्ण जन्मभूमि के आसपास स्थित खाद्य पदार्थों के विक्रेताओं के यहां छापा मारा। यहां एक विक्रेता के पास एक्सपायरी फ्रूटी मिली। इसका नमूना जांच को भेजते हुए विक्रेता को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन

जिला अभिहित अधिकारी धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्ञान पाल सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम बनाकर श्रीकृष्ण जन्मस्थान के आस-पास संचालित होटल/रेस्टोरेंट एवं मिठाई की दुकानों पर जांच को भेजी गई थी। यहां क्लासिक रेस्टोरेंट, बेबीलोन रेस्टोरेंट, बृजवासी मिठाई वाला, बृजवासी पेड़ा भंडार, मद्रासी कैफे व जैन भोजनालय का सघन निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जैन भोजनालय पर सार्वजनिक बिक्री को रखी कालातीत तिथि (एक्सपायरी) मैंगो ड्रिंक (फ्रूटी) पाई गई। इसे मौके पर सीज कर दुकानदार के खिलाफ विधिक कार्यवाही की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें