फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: परीक्षक नदारद, कॉपियों का ढ़ेर लगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य में जिले में लापरवाही बरती जा रही है। परीक्षकों की अनुपस्थिति के चलते मूल्यांकन कार्य प्रभावित हो रहा है। इससे तय समय सीमा में सभी कॉपियों का जंचना मुश्किल भरा लग रहा है।
विज्ञापन


जनपद में मूल्यांकन के लिए वीडीपी राजकीय इंटर कॉलेज और केआर इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। राजकीय इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की 2,38,497 कॉपियां और केआर इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की 1,98,652 कॉपियां जंचने के लिए आई हैं। मूल्यांकन कार्य 18 मार्च से शुरू हो गया है और एक अप्रैल तक पूरा किया जाना है।केआर इंटर कॉलेज में अब तक 94,3,58 कॉपियों का ही मूल्यांकन हो पाया है, जबकि 92,1,83 कॉपियां अभी शेष हैं। यहां 800 से अधिक परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है, लेकिन रोजाना करीब आधे ही परीक्षक उपस्थित हो रहे हैं। इससे कार्य की गति धीमी है। वहीं जीआईसी में हाईस्कूल की 1,69978 जांच गई हैं और 52720 शेष रह गई हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अनुपस्थित शिक्षकों को नोटिस भेजकर अधिकारियों को भी सूचित कर दिया है। कार्य को समय पर पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें