फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गीता शोध संस्थान में गीता गान प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद और भक्ति वेदांत इंस्टीट्यूट, सिंगापुर के संयुक्त तत्वावधान में एक सप्ताह की गीता गान प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ हुआ है। इसमें गीता के श्लोकों का शुद्ध उच्चारण, भावपूर्ण प्रस्तुति और उन्हें गीत के रूप में गाने की विधा का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

यह कार्यशाला गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी, वृंदावन में आयोजित की जा रही है। गीता शोध संस्थान के निदेशक दिनेश खन्ना ने बताया कि कार्यशाला गीता के श्लोकों को सरल और सहज रूप में समझने का एक प्रयास है। उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से संस्कृत भाषा का ज्ञान न रखने वाले प्रतिभागी भी श्लोकों को सही उच्चारण के साथ गा सकेंगे। कार्यशाला में भक्ति वेदांत इंस्टीट्यूट, सिंगापुर के निदेशक दीना अनुकंपन दास प्रमुख प्रशिक्षक के रूप में मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। प्रशिक्षण प्रतिदिन सायं तीन बजे से चार बजकर तीस मिनट तक आयोजित होगा। कार्यशाला का संचालन गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी के समन्वयक चंद्र प्रताप सिंह सिकरवार की देखरेख में किया जा रहा है। प्रशिक्षण निशुल्क है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें