फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: राहुल हत्याकांड से साक्ष्य और कागजात फिरोजाबाद भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। थाना गोविंद नगर स्थित लोटस गार्डन में 17 नवंबर को हुई राहुल गिरी की गोली मारकर हत्या की विवेचना फिरोजाबाद पुलिस कर रही है। थाना गोविंद नगर पुलिस ने विवेचना ट्रांसफर से पूर्व एकत्रित किए साक्ष्य समेत मुकदमे से संबंधित सभी कागजात फिरोजाबाद भेज दिए हैं। ताकि फिरोजाबाद पुलिस को विवेचना में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन



17 नवंबर की रात को लोटस गार्डन में थाना हाईवे क्षेत्र के विकास नगर निवासी राहुल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने 19 नवंबर को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि युवक को शहर कोतवाली की कुशक गली निवासी संजय शर्मा ने शराब लाने से मना करने पर गोली मारी थी। कार के अंदर संजय शर्मा, चांदी कारोबारी अखिल गोयल उर्फ अखिल पटना और शुभम शराब पी रहे थे।


पुलिस ने राधा ऑर्चिड कॉलोनी निवासी शुभम और जयसिंहपुरा के गणेश टीला निवासी आकाश गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद 30 नवंबर को चांदी कारोबारी अखिल गोयल को डीएवी इंटर कॉलेज के गेट से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि संजय शर्मा की गिरफ्तारी नहीं हो सकी और न ही हत्या में प्रयुक्त पिस्टल ही बरामद हुई। इधर, संजय शर्मा को बचाने के लिए शहर के प्रतिष्ठित लोग जुट गए। 8 दिसंबर को विवेचना फिरोजाबाद ट्रांसफर कर दी गई।
विज्ञापन



थाना प्रभारी कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि राहुल हत्याकांड की विवेचना फिरोजाबाद पुलिस कर रही है इसलिए दो दिन पहले मुकदमे से संबंधित दस्तावेज और साक्ष्य फिरोजाबाद भेज दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें